फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जलने के पहले रावण का पुतला गर्दन घुमाते हुए लगाएगा ठहाके

Tue, 11 Oct 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की बड़ी रामलीला कमेटियों के बाड़ों में मंगलवार को विजय दशमी के अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलने पहले अपनी गर्दन घूमाएंगे, बार-बार हंसेंगे और गुस्से में आंखों से रोशनी भी निकालेंगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उनमें बटन दबाने के साथ ही दहन होने का सिस्टम भी लगाया गया है। ऐसे हाईटेक पुतले अनेक रामलीला कमेटियों ने तैयार कराए है। करीब-करीब सभी रामलीला कमेटियों ने अपने बाड़े में पुतले खड़े कर दिए है।

लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन करा रही लवकुश रामलीला कमेटी ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले तैयार कराने में हाईटेक तकनीक का उपयोग किया है।

कमेटी के महासचिव सुखबीर सरन अग्रवाल के अनुसार पुतलों को मोबाइल फोन के माध्यम से जलाया जाएगा। मोबाइल का स्क्रीन टच करते ही पुतलों में बारी-बारी आग लग जाएगी। इस दौरान पुतलों से रोने की आवाज निकलेगी।
विज्ञापन


लालकिला मैदान में ही रामलीला मंचन कराने वाली नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने बड़े एवं आर्कषित पुतले तैयार कराए है। कमेटी के प्रवक्ता राहुल शर्मा बताते है कि तीनों पुतलों से जलने से पहले बार-बार ठहाकों की आवाज निकलेगी।

इसके अलावा गुस्से के अंदाज में उनकी आंखों में लाल लाइट जलेगी। यहां पर ही रामलीला करा रही श्री धार्मिक लीला कमेटी व आसफ अली रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी ने सुरक्षा कारणों से ज्यादा ऊंचे पुतले तो बनवाए नहीं है, क्योंकि यहां दशहरा महोत्सव देखने के लिए देश-विदेश के वीवीआईपी आते है। इसके बावजूद दोनों कमेटी ने काफी आकर्षित पुतले तैयार कराए है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में पुतले ले जाने का सिलसिला भी शुरू

- फोटो : Rupesh
दूसरी ओर पुतले बनाने की एशिया की सबसे बड़ी मंडी के रूप में पहचान बना हो चुके पश्चिम दिल्ली स्थित तीतारपुर गांव के अलावा द्वारका, ककरौला मोड़ पर बड़े पैमाने पर पुतलों को अंतिम रूप दे दिया है। यहां से दूसरे राज्यों में पुतले ले जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 

कारीगरों ने साधारण पुतलों के साथ-साथ हाईटेक पुतले भी बनाए है, जिनकी गर्दन स्वयं घूमेगी, बार-बार हंसेंगे और आंखों से रोशनी निकलेगी, जो दर्शकों के आकर्षक का केंद्र होगा। पुतलों को आधुनिक रंगों से रंगा गया है।

रावण, कुभकर्ण और मेघनाथ के पुतले के साथ आतंकवाद का भी जलाया जाएगा पुतला
देश में निरतंर हो रही आतंकी घटनाओं का कई रामलीला कमेटी विरोध करेगी। वह विरोधस्वरूप दशहरा के दिन पाक एवं आतंकवाद का पुतला जाएगी।

लालकिला मैदान में रामलीला करा रही लवकुश रामलीला कमेटी ने आतंकवाद का पुतला जलाने का निर्णय लिया है। वहीं श्री रामलीला कमेटी इन्द्रप्रस्थ विजय दशमी के अवसर पर आज का रावण के रूप में पाक का पुतला जलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें