फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 85 फुट का होगा फरीदाबाद का रावण

Mon, 22 Sep 2014 07:25 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ ही हर वर्ष औद्योगिक शहर के रावण का भी कद बढ़ रहा है। इस वर्ष एनआईटी दशहरा ग्राउंड में 85 फुट का रावण दहन होगा।
विज्ञापन


रावण दहन होते ही पूरे शहर में 7500 बम और 50,000 लड़ियों का शोर एक साथ सुनाई देगा। रावण को एनएच-1 स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में बनाया जा रहा है। इसके लिए मथुरा के 12 कारीगर डेढ़ महीने से मेहनत कर रहे हैं।

बास के खपच्चें और कागज के मेल से इस बार शहर के सबसे बड़े रावण को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए मथुरा के सिराज अहमद के साथ 12 कारीगर लगे हैं।

मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि रावण का कद 85 फुट होगा। इसके दहन के बाद लोगों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम होगा। दशहरे के आयोजन को सफल बनाने के लिए 120 समितियां एक साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उर्दू संवादों के साथ होती है रामलीला

चेयरमैन संजय शर्मा ने बताया कि हर वर्ष ही समिति कुछ अलग करती है। इस बार रावण दहन में सबसे ऊंचे पुतले के साथ ही गदा आकर्षण का केंद्र होगा। आसमान से आतिशबाजी होती दिखेगी।
विज्ञापन


7500 बम और 50,000 लड़ियों का होगा इस्तेमाल
रावण दहन के दौरान आतिशबाजी का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। रावण दहन होते ही उसके अंदर लगे 7500 बम और 50हजार लड़ियों का शोर एक साथ सुनाई देगा। श्री सनातन धर्म महावीर दल के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि कमेटी की इस कोशिश से दशहरा ग्राउंड में मौजूद डेढ़ से दो लाख लोग रावण दहन के दौरान रोमांच और अच्छाई की बुराई पर जीत को एक साथ महसूस कर सकें।

रावण के हाथों में 30 फुट का होगा गदा
रावण को आकर्षक रूप देने के लिए पहली बार कारीगर उसके हाथों में 30 फुट का गदा थमाएंगे। जो भीड़ के साथ ही बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें