फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली चिड़ियाघर में रैट स्नेक के अंडे से निकला बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर है। रैट स्नेक के अंडों में से पिछले सप्ताह पहला बच्चा सफलतापूर्वक बाहर निकला, जिसकी विशेष देखभाल की जा रही है। मई 2026 के अंतिम सप्ताह में मादा सांप ने अंडे दिए थे, जिन्हें सुरक्षित इनक्यूबेशन के लिए रखा गया। बाकी अंडों पर विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, रैट स्नेक का यह जोड़ा अप्रैल के मध्य में पटना से लाया गया था। दोनों को निर्धारित अवधि क्वारंटीन में रखने के बाद प्राकृतिक माहौल उपलब्ध कराया गया, जहां मादा ने अंडे दिए। नवजात रैट स्नेक की नियमित निगरानी की जा रही है और उसके स्वस्थ विकास के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें