देशभर में ईवीएम पर अफवाहों का बाजार गर्म होने के बाद नोएडा में डीएम व एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी है। मतगणना स्थल पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के अलावा सीसीटीवी लगाए गए हैं। अगर कोई भी व्यक्ति ईवीएम के लिए अफवाह फैलाता है तो उस पर रासुका की कार्रवाई करके जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया से लेकर व्हाट्स ऐप ग्रुप पर भी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।