फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में रैपिडो सवार की मौत, चालक घायल

Mon, 23 Jun 2025 10:39 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रैपीडो बाइक को टक्कर मारी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि रैपीडो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सेक्टर-150 कट के पास उस समय हुआ, जब सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रैपीडो बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचानप्रयागदत्त शर्मा (32) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर का निवासी था। वह ग्रेटर नोएडा के टेक जोन-4 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। सोमवार सुबह वह रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए निकला था। उसने नोएडा बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के लिए रैपीडो बाइक बुक की थी। जैसे ही बाइक सेक्टर-150 कट के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में प्रयागदत्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें