फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड मेट्रो के लिए अभी करना होगा इंतजार

Mon, 15 Jun 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर से गोल्फ कोर्स रोड तक रैपिड मेट्रो के विस्तार के काम की गति तेज हो गई है। रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव प्रबंधन का लक्ष्य सितंबर, 2016 तक काम को पूरा करना है।
विज्ञापन


इसके लिए सिकंदरपुर से गोल्फ कोर्स रोड तक काफी पिलर खड़ा किए जा चुके हैं। जल्द ही इन पर ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया के साथ ही ट्रायल के लिए ट्रेनें मंगाने की भी प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जल्द ही गुड़गांव में रैपिड मेट्रो फेज-2 के ट्रायल रन के लिए ट्रेनें आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े छह किलोमीटर के दायरे में होगा विस्तार

रैपिड मेट्रो के प्रवक्ता का कहना है कि काम निर्धारित समय में पूरा हो, इसके लिए काम की गति को और तेज कर दिया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (आईएलएंडएफएस) के महाप्रबंधक व सीईओ राजीव बंगा ने भी काम को नियत समय में पूरा करने का दावा किया है।

उनके मुताबिक यह काम अगले वर्ष सितंबर में किसी भी कीमत पर पूरा कर लिया जाएगा। गोल्फ कोर्स रोड पर रैपिड मेट्रो के स्टेशन का ढांचा तैयार कर लिया गया है।

रैपिड मेट्रो के फेज दो के अंतर्गत सिकंदरपुर से सेक्टर-55-56 तक कुल छह स्टेशनों का निर्माण हो रहा है। इस फेज का विस्तार साढ़े छह किलोमीटर के दायरे में होगा। इसका सबसे अधिक फायदा कॉरपोरेट सेक्टरों में काम करने वालों और अपार्टमेंट में रहने वालों को होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें