फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में तेजी से बढ़ रहे हैं आत्महत्या के मामले, जनवरी से अब तक 300 लोगों ने दी जान 

Thu, 19 Nov 2020 05:23 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आत्महत्या के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक इस साल जनवरी से अब तक 300 लोगों के आत्महत्या करने के मामले पुलिस दर्ज कर चुकी है। 

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में गौतम बुद्ध नगर जिले में छह लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इसमें ज्यादातर लोग कर्ज या पैसों की कमी से जुझ रहे थे। जिले में लॉकडाउन के बाद से आत्महत्या की गति में तेजी देखी गई है। 

औसतन गोतम बुद्ध नगर जिले में रोजाना एक आदमी आत्महत्या करता है। पुलिस और डॉक्टरों के अनुसार व्यापार ठप होने, पैसों की कमी, नौकरी जाने और अभी के वातावरण की नाकारात्मकता के कारण लोग ये कदम उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस साल अप्रैल महीने में आत्महत्या के 24 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि मई में 31 और जून में 34 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं जुलाई मे 30 और अगस्त में आत्महत्या के 26 मामले दर्ज किए गए हैं। 

27 अक्तूबर को गोतम बुद्ध नगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या के नौ मामले सामने आए थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि पुरुषों ने महिलाओं के मुकाबले तीन गुना अधिक आत्महत्या की है। 

डॉक्टर समीर मल्होत्रा ने बताया कि ज्यादातर मामलों में परिवार वालों को समस्या का पता होगा है। ऐसी स्थिति में परिवार वालों का फर्ज बनता है कि वो पीड़ित व्यक्ति का मनोबल बढ़ाएं। अगर आपको फिर भी कोई समस्या लगती है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। ऐसा बहुत कम होता है कि कोई व्यक्ति बार में आत्महत्या कर ले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें