फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धार्मिक स्थल में बुजुर्ग से रेप, झाड़-फूंक कराने गई थी 15 दिन से बीमार महिला

Mon, 02 Jul 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बुजुर्ग के साथ धार्मिक स्थल में हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी तांत्रिक ने इलाज के नाम पर बुजुर्ग से दरिंदगी की। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। 
विज्ञापन


सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बीमारी से छुटकारा पाने के लिए झाड़-फूंक कराने गई वृद्धा से एक तांत्रिक ने धार्मिक स्थल के परिसर में दुष्कर्म किया। तांत्रिक ने महिला के पति को बाहर ही बैठा दिया था। 

धार्मिक स्थल के बगल में बने घरों से लोगों ने दुष्कर्म करते आरोपी को देखा तो शोर मचा दिया और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर सिहानी गेट पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से बिहार की रहने वाली 60 वर्षीय महिला अपने पति (70) के साथ आरडीसी स्थित झुग्गी में रहती है और दोनों भीख मांगकर पेट भरते हैं। 
विज्ञापन

पति को धार्मिक स्थल के बाहर बैठा दिया

करीब 15 दिन से महिला बीमार थी। उसे बुखार आ रहा था। दवा से असर न हुआ तो किसी से झाड़-फूंक की बात सुनकर वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल में पति के साथ गई थी। 

यहां सुरेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक करता है। आरोपी सुरेंद्र (55) महिला को अपने साथ अंदर ले गया और पति को धार्मिक स्थल के बाहर बैठा दिया। 

अंदर ले जाकर वृद्धा से दुष्कर्म किया। लोगों ने इस घटना को देखकर हंगामा कर दिया। एसएचओ सिहानी गेट संजय कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वृद्धा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें