फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ में तैनात महिला से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, बेहोश होने पर भी नहीं बख्शा और...

Sat, 24 Mar 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सीआरपीएफ में तैनात महिला को आरोपियों ने अपनी गाड़ी में घर छोड़ने का बहाना बनाकर बैठा लिया। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ खिलाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद एक दरिंदे ने उसके साथ हैवानिय की और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के भूड़ चौराहे से एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने व फिर शादी करने का मामला सामने आया है। 

पीड़ित महिला सीआरपीएफ में दिल्ली में तैनात है। सितंबर 2017 की घटना में पीड़िता ने अब जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीबीनगर थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली में सीआरपीएफ में तैनात है। 
विज्ञापन


गत 22 सितंबर 2017 को वह भूड़ चौराहे से गांव जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान तीन लोगों ने उसे कार में गांव तक लिफ्ट देने की बात कही। पीड़िता परिचित होने के कारण उनकी कार में सवार हो गई। 
विज्ञापन

आरोप है कि कार सवार अमित नामक युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अमित ने उसके साथ दुष्कर्म
किया और आर्य समाज मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। 

आरोपी अमित के साथ संजीव व ललित नाम के दो व्यक्ति और भी थे, जो उसके रिश्तेदार हैं। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अमित ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अब देहात कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें