फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का सपना दिखा ले गया होटल और लूट लिया सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को नौकरी के लिए एक युवक पर विश्वास करना महंगा पड़ गया। आरोपी नौकरी का झांसा देकर महिला को होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।
विज्ञापन


महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मूलरूप से यूपी के औरंगाबाद निवासी 25 वर्षीय महिला अशोक विहार में अपने परिवार के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक उसे नौकरी की जरूरत थी। उसके भाई ने उसे एक नंबर देते हुए संपर्क करने के लिए कहा।

पीड़िता का कहना है कि गलती से किसी और नंबर पर कॉल लग गया जिसका उसे पता नहीं चला। युवक ने बडे़ शातिर तरीके से उसे नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया और गुरुवार को उसे बस स्टैंड के पास बुलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

नहीं हो सकी आरोपी की पहचान

आरोप है कि यहां से आरोपी उसे एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती की। गुरुवार देर रात किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से छुटकर पुलिस के पास पहुंची।

यहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। महिला के बयान पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने महिला का मेडिकल करा दिया। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई गीता के मुताबिक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें