फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िताओं ने एंटी रेप संशोधन बिल की प्रति जलाकर मांगी इच्छा मृत्यु

Wed, 01 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदर्शन करती हुई रेप पीड़िताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेप मामलों में न्याय न मिलने के चलते पीड़िताओं ने मंगलवार को एंटी रेप संशोधन बिल 2013 की प्रति जलाकर विरोध दर्ज करवाया। जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी रेप पीड़िताओं ने राष्ट्रपति से इंसाफ न मिलने पर इच्छा मृत्यु देने की भी मांग रखी है।
विज्ञापन


जंतर-मंतर पर एक हफ्ते से विरोध धरने पर बैठी छह रेप पीड़िताओं ने एंटी रेप संशोधन बिल 2013 की कॉपी जलाते हुए कहा कि निर्भया मामले के बाद महिलाओं की सुरक्षा से लेकर न्याय दिलाने की बड़ी-बड़ी बात हुई थीं। 

लेकिन पीड़िताओं को न्याय नहीं मिल रहा है। तीन पीड़िताओं का मामला पांडव नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज है और जांच अधिकारी भी एक ही है। पीड़िताओं का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत की कॉपी में यह कहकर बदलाव कर दिया था कि कानून के लिहाज से यह भाषा सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के आरोपियों ने जमानत पर छुटकर की शादी

रेप पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
आगरा, कानपुर और बिहार निवासी तीनों लड़कियां दिल्ली में उच्च शिक्षा के साथ-साथ नौकरी करने आईं थीं। लेकिन शादी के नाम पर ठगी गयीं। आगरा निवासी युवती की जिस लड़के से शादी होने वाली थी, उसी पर रेप का आरोप है।

पीड़िता का कहना है कि पुलिस अभी तक आरोपी तक पहुंच नहीं पायी है, क्योंकि आरोपी सेना में अधिकारी है।  वहीं, पीड़िताओं का आरोप है कि केस की जांच धीमी गति से होने के चलते दो आरोपी जमानत पर छूट गए और बाहर निकलकर शादी कर ली। 

पीड़िताओं का यह भी आरोप है कि उन्हें मामला वापस लेने की भी प्रेशर डाला जा रहा है। जब पुलिस से शिकायत की जाती है तो वे मदद नहीं करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें