रेप पीड़िता युवती की कार में खून से लिखा धमकी भरा पत्र मिला है। लिखा है ‘सुधर जा वरना इसका अंजाम बुरा होगा’। आरोप है कि यह पत्र रेपिस्ट’ने फिकवाया है।
कार में मिले इस पत्र से युवती डरी हुई है। उसने एसपी क्राइम से कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वैशाली में रहने वाली युवती ने बताया कि वह एक इवेंट कंपनी में नौकरी करती है। एक इवेंट के दौरान उसकी मुलाकात लुधियाना के एक ऑटो मोबाइल कंपनी के संचालक से हुई थी।