फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Tue, 17 Nov 2020 08:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की जहांगीराबाद कोतवाली इलाके के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को घर में घुसकर सात आरोपियों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। रेफर किशोरी की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक महिला सहित सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में एसएसपी ने सीओ अनूपशहर और कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद को लाइन हाजिर कर दिया है। 

पीड़ित किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री के साथ 14 अगस्त 2020 को एक आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद से ही आरोपी के परिजन मामले में फैसले का दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन


फैसला न करने पर उनकी पुत्री व अन्य परिजनों को हत्या की धमकी दी जा रही थी। इस संबंध में भी पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित पिता ने न्यायालय में याचिका दायर की हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार सुबह पीड़िता के पिता व मां पड़ोसी के घर गए थे। इस दौरान आरोपी पक्ष के संजय, काजल पत्नी संजय निवासी धामनी, बनवारी, बदन सिंह, वीर सिंह, जसवंत व गौतम सिंह निवासी सिद्धनगला उनके घर में घुस आए। 

आरोपियों ने पीड़िता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आग की लपटों में झुलसी बिटिया के ऊपर कंबल आदि डालकर आग को बुझाया। आरोपी वारदात के बाद भाग निकले। 

गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया जहां शाम को पीड़िता की मौत हो गई।  परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

किशोरी के परिजनों पर आरोपी पक्ष के परिजन दुष्कर्म मामले में फैसले का दबाव बना रहे थे। परिजनों की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर सीओ अनूपशहर और थाना प्रभारी जहांगीराबाद को लाइन हाजिर किया गया है। 
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें