फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन जा रही थी किशोरी नशा देकर बनाया था शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म करने वाले रहीसुद्दीन को न्यायालय ने सात साल की कैद और 32,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


एसजीएम नगर निवासी कक्षा नौ की छात्रा 5 जनवरी 2015 को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला रहीसुद्दीन मिल गया।

रहीस ने उसे टॉफी खिलाई और दोनों में बातचीत होने लगी। टॉफी खाने के थोड़ी देर बाद किशोरी अचेत हो गई। उसके बाद रहीसुद्दीन उसे  बाइक पर बैठा कर कहीं ले गया।
विज्ञापन

जब होश आया तो पता चला जिंदगी हो गई तबाह

जब उसे होश आया तो उसने खुद को मेट्रो स्टेशन पर पाया। रहीसुद्दीन ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो भाई को जान से मार देगा। उसके बाद रहीसुद्दीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली के कालकाजी लेकर गया और फिर वहां से  गुड़गांव चकरपुर ले गया था। 6 जनवरी को पीड़िता ने एसजीएम नगर थाने में केस दर्ज कराया था।

जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था। बृहस्पतिवार को सजा सुनाए जाने के बाद रहीस को जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें