फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ बुजुर्ग दुकानदार ने किया दुष्कर्म

Sun, 07 Dec 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली अमन विहार इलाके में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक बुजुर्ग दुकानदार ने दुष्कर्म किया। बच्ची दुकान पर अपने भाई के साथ राशन का सामान लेने गई थी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद अमन विहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बच्ची अपने परिजनों के साथ अमन विहार इलाके में रहती है। बच्ची के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। बच्ची शुक्रवार शाम अपनी मां के साथ राशन दुकान पर गई थी। जहां दुकानदार रामनाथ (65) ने महिला से कहा कि वह बेटी के मार्फत प्लास्टिक की थैली भिजवा दे, वह उसे राशन दे देगा। महिला बच्ची के साथ घर चली गई।

महिला ने बच्ची को उसके चार वर्षीय भाई के साथ प्लास्टिक की थैली देकर दुकान पर भेजा। आरोप है कि बच्ची के दुकान पर पहुंचने के बाद रामनाथ ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसके निजी अंगों को चोट पहुंचाई।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुबह दर्ज हो पाई रिपोर्ट

बच्ची के साथ ऐसी हरकत करते देख उसका भाई डर गया और वह भागकर घर पहुंचा। उसने अपनी मां को सारी बातें बताईं। पीड़ित बच्ची की मां के दुकान पर पहुंचने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। महिला का आरोप है कि वहां पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

लेकिन उन लोगों ने सुबह में आने की बात कहकर टाल दिया। महिला ने शनिवार सुबह अमन विहार थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। इसमें अमन विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें