नरेला में नशीला पदार्थ सुंघाकर 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नरेला निवासी बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं।
मंगलवार शाम बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी राम सिंह (24) वहां पहुंचा और बच्ची को रुमाल सुंघाकर उसको बेहोशी की हालत में अपने साथ घर ले गया।