फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड से दुष्कर्म

Sat, 30 Jan 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने कस मामला प्रकाश में आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने वाली 22 वर्षीय युवती अपना बुटिक चलाती है। बताया जाता है कि उसके फेसबुक पर अमित नाम के युवक का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया।

एक दो बार तो उसने ध्यान नहीं दिया लेकिन बार-बार रिक्वेस्ट आने पर उसने उसे अपने फ्रेंड में शामिल कर लिया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उक्त युवक ने उसे अपनी बर्थ डे पार्टी में बुलाया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

होश आने पर जब युवती को इसका पता लगा तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। बताया जाता है कि युवक ने लड़की को सेक्टर-14 में किराया का कमरा भी दिलाया।

युवती का आरोप है कि शादी का वादा कर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद युवक अचानक गायब हो गया। जब युवती ने उसके फोन पर संपर्क किया तो नहीं लगा।

इस पर युवती ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की । वहां आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया।

थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला दो महीने पहले का है। आरोपी को दबाचने के लिए छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें