दिल्ली के सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के पास महिला के दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के बाद पुलिस आयुक्त ने निर्देश जारी किया है।
उन्होंने सभी डीसीपी को अपने क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने व अदालत में चालान पेश करने को कहा है।
दिल्ली में चलती बस में हुई गैंगरेप की घटना के बाद पूरे देश में भले ही महिला सुरक्षा को लेकर कोहराम मचा हो मगर उसका असर दिल्ली से सटे गुड़गांव में नजर नहीं आ रहा है।
कमिश्नरी की पुलिस ने उस घटना के बाद 126 मामले दर्ज किए हैं। जिसमें सौ से अधिक मामले में आरोपी जेल जा चुके हैं। दिल्ली में निर्भया कांड के बाद देश की सबसे बड़ी महा पंचायत से लेकर गली मोहल्ले में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठा था।
उसके बाद महिलाओं में जागरुकता भी आयी है। कमिश्नरी की पुलिस की ओर से 16 दिसंबर के बाद दर्ज हुए मामले में 100 का आकड़ा पार है।
101 मामले एक जनवरी से 30 नवंबर तक 101 मामला दर्ज किया है। जबकि दस दिन के भीतर चार मामले दर्ज हुए हैं। बीते साल 16 दिसंबर के बाद 11 मामले दर्ज हुए हैं।
साल भर में 101 दर्ज मामलों का ब्यौरा...
: 78 दर्ज मामलों में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
: 80 मामले में अदालत में चालान पेश किया जा चुका है।
: 20 मामले में आरोपी पकड़ से बाहर हैं।
: 55 प्रतिशत मामले लिव इप रिलेशन के तहत दर्ज हैं।
: 30 प्रतिशत मामले बहला-बुसला कर भगाने के बाद दुष्कर्म के हैं।
: 15 मामला सामुहिक दुष्कर्म का है।
दुष्कर्म के दर्ज मामले....
जोन वर्ष (2013) वर्ष (2014)
ईस्ट -----------23-----------------39
वेस्ट ----------33------------------41
साउथ----------21------------------21
...................................................
कुल-----------77------------------101
.......................................................
कमिश्नरी में दर्ज होने वाले दुष्कर्म के मामलों की समीक्षा की जा चुकी है। जो अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। उनको गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तीनों जोन के डीसीपी को निर्देश जारी किया जा चुका है।
नवदीप सिंह विर्क पुलिस आयुक्त गुड़गांव।