फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के बहाने रात को रेप, सुबह गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज (उत्तरी) इलाके में गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक ओरापी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूलत: पश्चिम बंगाल की रहने वाली पैंतीस साल की एक महिला गुड़गांव में नौकरानी का काम करती थी। दो दिन पहले उसकी नौकरी छूट गई।

सोमवार दोपहर बाद वह वसंत कुंज के किशनगढ़ इलाके की एक प्लेसमेंट एजेंसी में नौकरी ढूढ़ने गई थी। लेकिन उसे काम नहीं मिला। वापस लौटते समय उसे जानकार पदम सिंह मिला।

सुबह होते ही बुला लिए रिश्तेदार

पदम सिंह इलाके में ही चौकीदार है। मुलाकात के दौरान महिला ने उसे अपनी परेशानी बताई। इसके बाद नौकरी का वास्ता देकर पदम सिंह उसे अपने घर ले गया।

घर में उसकी पत्नी और बच्चे रहते थे। देर रात पत्नी और बच्चों के सो जाने के बाद पदम सिंह ने शराब पीकर महिला के साथ रेप किया।

इतना ही नहीं, सुबह पत्नी व बच्चों के बाहर जाने के बाद पदम सिंह ने अपने घर तीन रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद चारों ने महिला के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन

एक की गिरफ्तारी तीन की जांच में जुटी पुलिस

किसी तरह पदम सिंह के घर से निकलने के बाद महिला ने मामले की शिकायत वसंत कुंज (उत्तरी) थाना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हरकरत में आई।

पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जहां रेप की पुष्टि हो गई। जांच में गैंग रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पदम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, बाकी तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें