फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... इसलिए रेप के आरोपी को बरी किया जाता है

Thu, 13 Mar 2014 11:17 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी को विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी चाहकर भी पीड़िता से शादी नहीं कर सकता था, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थी।
विज्ञापन


महिला ने उत्तम नगर थाने में दिसंबर 2011 में केस दर्ज करवाकर आरोपी पर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

पढ़ें: बेटी ने कहा, मेरे साथ पिता करता है गंदा काम

तीस हजारी अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निवेदिता अनिल शर्मा ने उत्तम नगर निवासी आरोपी को बरी करते हुए कहा कि दुष्कर्म की एफआईआर तीन साल की देरी से दर्ज करवाई गई और इस देरी का कोई जवाब न पीड़िता और न अभियोजन पक्ष ने दिया।

अदालत ने कहा कि पीड़िता ने अपनी पहली शादी के दौरान खुद संबंध बनाए। दिसंबर 2011 में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले नशा देकर उससे दुष्कर्म किया और उसी दौरान वीडियो बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 1 घंटे तक चलती ट्रेन में महिला से अश्लील हरकत

उसने इन्हें इंटरनेट पर डालने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। यह डर दिखाकर आरोपी उससे तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें