फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 12 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट

Thu, 13 Mar 2014 09:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन


5:48 PM: AAP की विदेशी फंडिग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

5:35 PM: इंदिरापुरम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या में पत्नी का हाथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार। पैसे और तलाक देने से इनकार करने पर की हथौड़े से मारकर हत्या।

4:25 PM: आम आदमी पार्टी ने पांचवी लिस्ट जारी की। इसमें 56 उम्मीदवारों का नाम है।

4:21 PM: फरीदाबाद में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, इटावा और अमेठी के दो युवकों की मौत।

3:24 PM: फरीदाबाद आई शबाना आजमी ने कहा कि वह किसी भी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगी।

3:02 PM: सुप्रीम कोर्ट ने 15 दोषियों की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने की केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज की।

2:53 PM: दिल्ली हिलाने के लिए हम सबको करनी होगी मेहनतः ममता बनर्जी

1:57 PM: TMC की रैली: तबीयत खराब होने के चलते अन्ना रैली में नहीं आएंगे।

1:10 PM: सहारा केसः अवैध हिरासत को लेकर सुब्रत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

1:00 PM: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 24 मार्च तक लगाई रोक। ख्ाबर पढ़ें

12:56 PM: चुनावों के कारण IPL के मैच इस बार यूएई, बांग्लादेश और भारत में होंगे। शुरुआत यूएई से होगी और आखिरी के मैच भारत में होने की संभावना।

12:53 PM: पूर्व कांग्रेसी नेता जगदंबिका पाल दिल्ली स्थित गुजरात भवन में अमित शाह से मिले।

11:59 AM: रामलीला मैदान में तृणमूल कांग्रेस की रैली में AAP विधायक विनोद कुमार बिन्नी भी मौजूद।

11:56 AM: आरजेडी के पूर्व नेता रामकृपाल यादव ने बीजेपी का दामना थामा।

11:05 AM: साहिबाबाद के शहीदनगर में दीवार गिरने से एक युवक की मौत।

10:35 AM: आम आदमी पार्टी की नेता शाजिया इल्मी टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी से सख्त नाराज हैं। ट्विटर पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है। शाजिया के इस कदम का कुमार विश्वास ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10:20 AM: रामलीला मैदान में तृणमूल कांग्रेस की रैली में अन्ना हजारे जनता को संबोधित करेंगे। केजरीवाल से अलग होने के बाद रामलीला मैदान में अन्ना की यह पहली रैली है।

10:00AM: दिल्ली में एसएमएस से समर्थन जुटाएगी कांग्रेस। एक लाख समर्थकों के मोबाइल नंबर इकट्टा किए गए हैं।

9:30 AM: आरजेडी छोड़ रामकृपाल आज बीजेपी में होंगे शामिल। राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ग्रहण करेंगे सदस्यता।

9:00 AM: दिल्ली बीजेपी के उम्मीदवार तय, नामों का ऐलान कल। कई दिग्गजों को दिल्ली से टिकट दे रही है भाजपा।

8:00 AM: आम आदमी पार्टी में टिकट को लेकर बवाल बढ़ा। गौतमबुद्घ नगर सीट पर केपी सिंह की उम्मीदवारी से नाराज लोग केजरीवाल से मिलेंगे।

देखिए, 11 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें