फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान को लेकर सुझाव दें : नरबीर

Fri, 25 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
राव नरबीर ‌सिंह - फोटो : Bureau
विज्ञापन
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह के समक्ष नगर निगम जोन-1 क्षेत्र की कॉलोनियों व गांवों के लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। मंत्री ने उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंत्री ने नगर निगम जोन-1 क्षेत्र में जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के अधिकारियों का अमला भी मौजूद रहा। ग्रामीणों ने बिजली, पानी व सीवरेज की समस्या बताई।  मंत्री ने नगर निगम जोन-1 के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया से कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें।

नरबीर ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी समस्याओं को खुले दरबार में रखकर चले जाते हैं। बाद में उनके बारे में पता नहीं करते हैं। जिसके कारण उन्हें भविष्य में परेशानी आती है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान का उत्तरदायित्व अकेले प्रशासनिक अधिकारियों का ही नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर सुझाव भी दे सकते है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें