फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बनते ही दिखे कड़े तेवर, एक्शन प्लान रेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर यहां के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने उनका और गुड़गांव की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह अपने कामों से नरेंद्र मोदी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे और वे प्रदेश की विधानसभा में भाजपा का झंडा लहराने का भरसक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद उनकी प्राथमिकता गुड़गांव विकास प्राधिकरण का गठन होगा। साथ ही यह भी कहा कि साइबर सिटी के ढांचागत विकास को दुरुस्त करना भी उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर वे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी याद करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में गुड़गांव को लेकर जितने भी मास्टर प्लान बनाए गए, सभी की एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की मदद से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जानिए, राव इंद्रजीत का कल आज और कल

11 फरवरी 1950 को प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री रहे राव बिरेंद्र के घर जन्म। स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के परपौत्र हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी शिक्षा ग्रहण की। पहला चुनाव 1977 में लड़ा और विजयी रहे। 1977 से 1987 तक चार बार विधायक और दो बार प्रदेश में मंत्री रहे।

पहली बार फूड एंड सप्लाई जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय मिला, जबकि दूसरी बार वन, पर्यावरण, स्वास्थ्य और तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे। 1998 में पहली बार महेंद्रगढ़ लोकसभा से विजयी रहे। 1999 में इसी सीट पर भाजपा की आंधी में हार का मुंह देखा।

2000-2004 तक इसी सीट से 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 2004-2009 में पहली बार परिसीमन के बाद गठित गुड़गांव लोकसभा सीट से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए।

तीन बार जीता गोल्ड मेडल

2004-2006 तक केंद्र में विदेश मामलों के राज्यमंत्री और 2006-2009 तक केंद्र में रक्षा राज्य मंत्री रहे। 2009 में सूचना प्रोद्यौगिकी संसदीय समिति के चेयरमैन रहे।

1990 से 2003 तक भारतीय निशानेबाजी टीम के सदस्य रहे। इस दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पद जीता। एसएएफ गेम्स तीन बार निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता।

2013 में हरियाणा इंसाफ मंच का गठन किया। इस साल कांग्रेस की राजनीति को अलविदा कह भाजपा में शामिल हुए। 2014 में दोबारा बीजेपी की टिकट पर गुड़गांव से सांसद चुने गए और अब मोदी मंत्रिमंडल में शामिल कर लिए गए।

शहर की सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सोमवार को कमिश्नरी की पुलिस सतर्क नजर आई। एयरपोर्ट पर सुबह से ही वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस सतर्क रही। पुलिस आयुक्त ने रविवार शाम से ही गश्त बढ़ाने का आदेश दे दिया था।

शहर के होटल व गेस्ट हाउस में ठहरने वालों पर नजर रखी जा रही थी। सिरहौल टोल प्लाजा से खेड़कीदौला टोल तक क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई थी, जो दिन में एमजी रोड पर भी चक्कर काटती नजर आई।

सोमवार को दोपहर बाद दिल्ली-आने-जाने वाले ज्यादातर लोगों ने एमजी रोड का प्रयोग किया। दोपहर तक तो सड़कों पर वाहनों की भीड़ सामान्य दिखी मगर तीन बजे के बाद दिल्ली में हुए डायवर्जन का असर यहां की सड़कों पर दिख रहा था।

बीजेपी कार्यालय में मना जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं में सांसद राव इंद्रजीत सिंह के मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने पर खुशी की लहर है। इसको लेकर पार्टी कार्यालय में पटाखे, ढोल के साथ जश्न मनाया गया और गले मिलकर बधाई दी और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राव इंद्रजीत सिंह जिंदाबाद के नारे लगे।

इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह तंवर एवं वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा को माला पहनाकर और लड्डू से मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर गार्गी कक्कड़, यादराम जोया, मनीष वजीराबाद, अशोक आजाद, दलीप साहनी पार्षद, देवेन्द्र यादव, गजेन्द्र अग्रवाल, संजय त्यागी, विनोद शर्मा उर्फ मीनू, के डी यादव,  महेश वशिष्ठ, जयकिशन शर्मा, तरूण बंसल, जगत खटाना, अशोक राघव, अमरचंद भारद्वाज, प्रिया भाटिया, डा. कृष्ण सैनी, सुनील वजीराबाद, दीपचंद फौजी, रोहतास यादव, श्रीमती अजीत बेनीवाल, प्रमोद प्रधान, योगेश कौशिक, बस्तीराम प्रजापति, ओमकार खुराना, प्रेम रोहिल्ला, विशाल यादव, राजेश दत्ता, नरेश दादरी, मातादीन यादव, विजयपाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, संजय शर्मा, कृष्ण यादव, अजीत भारद्वाज, मनोज यादव, राधेश्याम सक्सेना, अक्षय वत्स, विनोद जलवाल, आरपी चौहान, नीरज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत को दी बधाई

मेवात में भाजपा नेता और राव इंद्रजीत सिंह के करीबी माने जाने वाले जाहिद हुसैन से मिलकर भी लोगों ने बधाई दी। हुसैन ने उम्मीद जताई कि अब मेवात जिले का सही मायने में विकास होगा।

इस मौके पर हाजी अब्दुल रहीम उदाका, मास्टर गंगादान डागर, इलियास फौजी मेवली, हाजी मजीद टांई, सुबेदार टांई, गफूर उर्फ भोला, मुनेश उजीना, जानू पूर्व सरपंच दिहाना, फौजी दिहाना, जमील मेवली, ताहिर हुसैन, भगवाना बडोजी, आसू खेडला, नासिर खेडला, फते मोहम्मद सालाहेडी, रहमान ऊटका, नसरूदीन सालाहेडी, शमशेर आकेडा, गनी नंबरदार, नसीम रायपुरी, सत्तार चिलावली, निसार ढैंकली, यूनूस बैंसी, दाऊद मरौला, राव अशोक कुमार, हाजी खुर्शीद नंगली, यासीन फिरोजपुर नमक, मूसे खां ऊटका, हारून मालब, जानू ठेकेदार मालब, केसरी नंदन नूंह, तैय्यब हुसैन हिलालपुर, जमशेद देवला, जाहिद हुसैन देवला, शिव चरण छछेडा, राम किशन छपेडा, राम नारायण, प्रवीन राघव भिरावटी, फौजी जाकिर किरंज, बीरपाल कालियाका, निहाल सिंह इंडरी, भगवत खालीलपुर, राजाराम इंडरी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें