engineer kidnap
- फोटो : अमर उजाला
शरद और महेश के पैर में गोली लगी है। जबकि पुलिस के सिपाही अरुण और एसटीएफ का सिपाही मनीष भी गोली लगने से घायल हुए हैं। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों पर वाहन लूट, चोरी, लूट और अपहरण के समेत दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, नशीले इंजेक्शन, एक कार और 40 हजार रुपये बरामद किये गए हैं। कुछ मीडिया चैनल को आरोपी रिंकू ने कहा कि वह अपहरण के इस धंधे को पेशे के रूप में चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए सिहानी गेट पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों को महीने के हिसाब से रुपये देते हैं। वहीं, जब इस बारे में एसएसपी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बदमाश अपना बचाव करने के लिए ऐसा बोल रहा है। फिर भी वह इस बात की जांच कराएंगे।