बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक पेट में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच के बाद डॉक्टरों ने अपेंडिक्स की सर्जरी कराने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि रविवार को दिल्ली में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक से तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।