फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बिधूड़ी की सिविल डिफेंस वालंटियर की मौत के लिए सरकार को चेतावनी, कहा- परिजनों को दें एक करोड़ का मुआवजा

Sun, 05 Nov 2023 11:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आंदोलन कर रहे वालंटियरों में से शनिवार को एक की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वालंटियर को मौत को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सिविल डिफेंस वालंटियर की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि आंदोलन कर रहे सिविल डिफेंस वालंटियर्स की समस्या का तत्काल हल निकाला जाए। उन सभी को दिल्ली के विभिन्न विभागों में योग्यतानुसार नौकरी दी जाए। इसके अलावा मृत वालंटियर के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा सरकार दे। वालंटियर की मौत सरकार के लिए एक चेतावनी है।

विज्ञापन


बिधूड़ी ने कहा कि सिविल डिफेंस वालंटियर्स कई हफ्तों से धरने पर बैठे हुए हैं। आंदोलन कर रहे इन वालंटियर्स से बातचीत के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो क्या उनका कोई मंत्री तक नहीं गया। हैरानी की बात यह है कि इन सभी को मुख्यमंत्री की सिफारिश पर ही नौकरी से निकाला गया है। इसलिए इन सभी की नौकरी की बहाली की जिम्मेदारी केजरीवाल सरकार पर ही है, लेकिन वे इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। 

दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में हजारों पद खाली हैं। इन सभी वालंटियर्स को उनकी योग्यता के अनुसार वहां नौकरी देनी चाहिए। साथ ही इनकी वरिष्ठता भी उसी दिन से मानी जाए जिस दिन से इन्हें सिविल डिफेंस वालंटियर बनाया गया है। नौकरी देने के लिए इनकी उम्र में भी छूट दी जाए, क्योंकि बहुत-से लोग ओवरएज हो चुके हैं। सिविल डिफेंस वालंटियर्स की समस्या हल करने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार पर ही है, लेकिन इसमें टालमटोल करते हुए दूसरों पर जिम्मेदारी डालने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें