दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में खरीददारी करने के दौरान रामपुर की समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष दलजीत कंधारी का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्स में 50 हजार रुपये और पैन कार्ड था।
पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सपा जिलाध्यक्ष दलजीत कंधारी (67) सोमवार दोपहर अपनी पुत्रवधू इंद्रवीर के साथ चांदनी चौक में खरीददारी के लिए गई थीं। दोनों ने टाउन हॉल के पास स्थित बनारसी सिल्क साड़ी की दुकान में खरीदारी की और फिर रिक्शा से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
रिक्शे वाले को पैसे देने के लिए दलजीच ने जब बैग में रखे छोटे पर्स को निकालना चाहा तो देखा पर्स नहीं था। वे वापस दुकान पर पहुंची और पर्स चोरी होने की बात बताई। दुकानदार ने अनभिज्ञता जताई। इसके बाद दलजीत ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।