या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "देश में एक जन-क्रांति की शुरुआत है। शहंशाह का सिंहासन डोल रहा है, और देश के लोग साफ संदेश दे रहे हैं कि न संविधान पर हमला चलेगा ना वोट चोरी। राहुल गांधी और पूरे विपक्ष के नेतृत्व में रामलीला मैदान से उठी ये हुंकार, देश के कोने-कोने में जाएगी।"
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इंडिया गठबंधन की मेगा रैली पर कहा, "मैंने अपनी पूरी जिंदगी में दिल्ली में ऐसी रैली कभी नहीं देखी। शायद बहुत पहले कभी ऐसा हुआ हो। इससे साबित होता है कि भाजपा के जाने का समय तय हो रहा है। उनका जाना अब पूरी तरह से तय है।"
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा, 'कांग्रेस देश को अराजकता में झोंकने के लिए रैली कर रही है। हम युवाओं को जागरूक करने के लिए रैली कर रहे हैं। देश को भटकाने का काम किया जा रहा है, हम वो नहीं होने देंगे। 1984 में जो हुआ, वह अराजकता थी। सरकार द्वारा फैलाई गई अराजकता। आज अपने पीछे फ्रांस के, नेपाल के, श्रीलंका के अराजकता के चित्र लगाकर राहुल गांधी क्या करना चाहते हैं? वो क्या दिखाना चाहते हैं? वो ऐसी अराजकता को देश में प्रमोट करना चाहते हैं। हम युवाओं को जागरूक करेंगे।'
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा प्रमुख हर्ष मल्होत्रा और भाजपा के कई अन्य नेताओं ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिवारों के समर्थन में हरि नगर बस डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक मार्च में हिस्सा लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'लोकतंत्र की दुहाई देने वालों(कांग्रेस) से आज सिख समाज पूछ रहा है कि जो 1984 में हुआ था क्या वो लोकतंत्र की हत्या नहीं थी? आज देश में अराजकता फैलाने का काम वो कर रहे हैं। इस मार्च में जो हजारों सिख भाई-बहन शामिल हुए हैं वो कांग्रेस से जवाब मांग रहे हैं कि उन्हें न्याय कब मिलेगा।'
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान नेताओं ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए सिखों की याद में सिर पर काली पट्टियां बांधीं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, टीएमसी नेता ममता बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेता कनॉट प्लेस पहुंचे। इंडिया गठबंधन के नेता मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च करेंगे
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, 'आज रामलीला मैदान में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं बल्कि प्रजातंत्र, लोकतंत्र के नाम पर अराजकता के हवाले करने की एक सोची समझी साजिश है। राहुल गांधी की राजनीति का मॉडल क्या है? यह मैं आज देश की जनता को बताना चाहता हूं। इसका पहला चरण झूठ बोलना और अफवाह फैलाना, दूसरा चरण सड़कों पर अराजकता और उपद्रव मचाना, तीसरा चरण देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाना और चौथा चरण विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करना है। 1 नवंबर को राहुल गांधी के इस ड्रामे के चार मकसद- पहला सिख भाइयों के जख्मों पर नमक छिड़कना, दूसरा दिल्ली में दंगा और अराजकता फैलाकर साजिश करके जनता की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को हटाना तीसरा त्योहार के सीजन में दिल्ली के दुकानदारों और व्यापारियों की कमाई पर डाका डालना और चौथा देश को बदनाम करना है।.भारत एक मजबूत लोकतंत्र है। यह आपकी दंगा आधारित राजनीति से नहीं बल्कि संविधान और जनता के जनादेश से चलेगा। आपकी यह रैली कांग्रेस के राजनीतिक पतन की ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।'
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और अन्य इंडिया गठबंधन के नेता, गठबंधन की मेगा रैली के लिए रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।
राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और अन्य इंडिया गठबंधन के नेता, गठबंधन की मेगा रैली के लिए रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महारैली से पहले इंडिया गठबंधन का मार्च शुरू हो गया है। मार्च के बाद रामलीला मैदान में रैली होगी।
इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा आज दिल्ली में मार्च निकालेगी।
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली को समर्थन देने विपक्षी पार्टियों के समर्थक रामलीला मैदान में जुटने लगे हैं।
#WATCH | Delhi: Visuals from the Ramlila Maidan ahead of the INDIA bloc's mega rally today. https://t.co/OVpAjNLZdk
— ANI (@ANI) November 1, 2026
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा। सब कुछ साबित हो चुका है। वो कब तक इस्तीफा नहीं देंगे? कोर्ट उनसे (इस्तीफा) लेगा। उनकी चोरी पकड़ी गई है और सब साबित हो चुका ह।"
बारिश के कारण रामलीला मैदान में कई जगह पानी भर गया था। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर बाल्टियों से पानी बाहर निकाला। कार्यकर्ता एक-दूसरे को बाल्टियां थमाते हुए मैदान को रैली के लिए तैयार करने में जुटे रहे। वहीं, मंच और पंडाल बनाने का काम भी जारी रहा।
सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने इंडिया गठबंधन की मेगा रैली के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम पर कहा, "इस रैली में हिस्सा लेने के लिए लोग आने लगे हैं...हमारी व्यवस्था बहुत दुरूस्त है। जिस रूट पर मार्च किया जाएगा, वहां भी हमने सुरक्षा तैनात की है। हमने इस पूरे इलाके को 200-250 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया है और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।"
#WATCH | Delhi | On INDIA bloc rally today, DCP Central Rohit Rajbir says, "We have covered the entire area with 200 to 250 CCTV cameras. The organisers also have their own control room, and we are working together to ensure the security of this entire area." He adds, "Regarding security here at Ramlila Maidan—the organisers have set up various enclosures, and we have police personnel stationed within them. There are also pathways between these enclosures, where our police personnel are deployed to ensure the area remains secure. Furthermore, there are many volunteers present—including members of the 'Seva Dal,' the Civil Defence Committee, and representatives from local residents' associations—who are assisting us. They are helping with crowd management on the surrounding roads..."
— ANI (@ANI) November 1, 2026
रैली से एक दिन पहले शनिवार को ही विभिन्न राज्यों से कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया। कई लोग बसों और निजी वाहनों से रामलीला मैदान पहुंचे। भारतीय युवा कांग्रेस ने रैली में अपने 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि युवा लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदर्शन में भाग लेंगे।
विपक्षी दल एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाने के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है।