फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन पर होगा रामलीला का आयोजन

Thu, 09 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ फेस दो के लोगों की होली यादगार बनाने के लिए निष्काम फाउंडेशन अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 12 मार्च को होलिका दहन का कार्यक्रम व 13 मार्च को होली खेलने का उत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम गुलमोहर मार्ग पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


पहली बार होली पर संस्था की ओर से  डीएलएफ फेज दो में रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विशेष रूप से मथुरा-वृन्दावन से कलाकार बुलाए गए है जो राधा-कृष्ण की  रासलीला का आयोजन करेंगे। शाम के समय फूलों की होली खेली जाएगी। होलिका दहन के लिए डीएलएफ फेज दो गुलमोहर मार्ग पर पूजा-अर्चना की जाती है।

सुबह से लेकर शाम तक लोगों का तांता लगा रहता है। इसके अलावा रेन डांस, डीजे, ढोल नंगाडे़, दही मटकी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता के इंतजाम भी किए गए हैं। इस कार्यक्रम में ऑरगेनिक रंगों का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


होली उत्सव में पानी की व्यर्थता न हो, इसका भी खयाल रखा जाएगा। संस्था के चेयरमैन रमेश चन्द ग्रोवर ने बताया कि यह फाउंडेशन द्वारा 8वां होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें