फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कांशीराम के ननिहाल पहुंचे केजरीवाल तो मायावती को क्यों आया गुस्सा

Wed, 16 Mar 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मायावती, केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाने के लिए उनके ननिहाल पंजाब में प्रिथीपुर बंगा  पहुंचे। केजरीवाल ने वहां पहुंचकर कहा कि वह कांशीराम का सपना पूरा करने आए हैं। वहीं पंजाब से आप सांसद भगवंत मान ने कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम के मुताबिक कांशीराम की बहन को उन्होंने परिवार सहित दिल्ली अपनेघर बुलाया है। बता दें कि कछ ही दिन पहले कांशीराम की बहन स्‍वर्ण कौर ने कहा था, 'मायावती हमारी दुश्‍मन नंबर एक है।'

उन्होंने मायावती पर कांशीराम को बंधक बनाकर हत्‍या करने का आरोप लगाया। कांशीराम की बहन ने चेतावनी दी थी कि मायावती गांव आने की कोशिश न करें।
विज्ञापन

केजरीवाल- मायावती में कांशीराम पर ठनी

Arvind Kejriwal
जबकि उन्होंने केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वाराणसी में 22 फरवरी को रविदास जयंती पर कार्यक्रम के दौरान उन्‍हें मेरे बारे में बताया गया था। वे मुझसे मिलने आए और मिलने का न्‍यौता भी दिया। मैंने उन्‍हें वीरजी की जयंती के बारे में बताया।

वहीं केजरीवाल के इस दौरे पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के सीएम पर निशाना साधा। मायावती ने कांशीराम के परिवार से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के मिलने पर कहा कि जो लोग साहिब कांशीराम की सोच पर नहीं चले, उनसे केजरीवाल मिलकर क्या दर्शाना चाहते हैं।

उन्होंने केजरीवाल को बनिया समाज का प्रमुख बताते हुए कहा कि केजरीवाल कभी भी दलित वर्ग का भला नहीं करने वाले। सत्ता में आने से पहले केजरीवाल आरक्षण का विरोध करते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें