फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जेठमलानी ने छोड़ा केजरीवाल का केस, 2 करोड़ मांगी फीस

Wed, 26 Jul 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा अरविंद केजरीवाल पर दायर की गई आपराधिक मानहानि मामले में सीएम के वकील ने रामजेठमलानी ने उन्हें तगड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन


केजरीवाल का केस लड़ रहे राम जेठमलानी ने उनका केस छोड़ दिया है। बता दें कि दो दिन पहले मानहा‌नि केस में केजरीवाल ने ‌लिखित रूप से अदालत में जानकारी दी ‌थी कि उन्होंने अपने वकील को किसी तरह के अपशब्द इस्तेमाल करने को नहीं कहे थे।

वहीं जेठमलानी ने केस छोड़ते हुए केजरीवाल को जो खत लिखा है उसमें आरोप लगाया ‌है कि दोनों की प्राइवेट बातचीत में केजरीवाल ने जेटली के खिलाफ और आपत्तिजनक बात करने को कही थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही जेठमलानी ने केजरीवाल से 2 करोड़ की फीस मांगी है। दरअसल जेठमलानी ने मानहानि मामले में बहस के दौरान अरुण जेटली के लिए आपत्तिजनक बातें कही थीं।

इस पर जेटली ने पूछा था कि क्या उनके क्लाइंट ने ऐसा करने को कहा है तो उन्होंने हां में जवाब दिया था। जिसके बाद जेटली ने केजरीवाल पर एक और दस करोड़ का मुकदमा दायर कर‌ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें