फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खट्टर की सख्ती के बाद हरकत में आया नगर निगम

Wed, 26 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर ‌न‌िगम
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम को जब तक फटकार नहीं पड़ती तब तक वह अपना काम ठीक से नहीं करता है। मानसून से पहले बरसाती पानी के निकासी के प्रबंध का दावा करने वाला नगर निगम बारिश होते ही फेल हो गया। वहीं सीवर की समस्या दिनों दिन गहराने लगी है।
विज्ञापन


कई क्षेत्रों में जिसमें शहर के पॉश एरिया भी शामिल हैं वहां सीवर की हालत काफी बद्तर है। बार-बार शिकायत के बाद भी इसकी ओर नगर निगम अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। यही कारण है कि परेशान लोगों ने सड़क, सीवर, नालों और पानी की समस्या को जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। इसके बाद सीएम ने सख्त लहजे में यह स्थिति ठीक करने का आदेश दिया। इसके बाद निगम अधिकारी हरकत में आए हैं।

नगर निगम अधिकारियों द्वारा उन क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है जहां पर सीवर जाम और जलभराव की समस्या है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इन सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की कॉलोनियों और सेक्टरों में सीवर, जलभराव के साथ-साथ जगह-जगह पर गंदगी की भी शिकायत लगातार आ रही है। इन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जो भी निर्देश दिए थे उन सभी का पालन किया जा रहा है। जिन नालों की सफाई की गई है उन पर भी गौर किया जा रहा है। वहीं अन्य छोटे नालों की भी सफाई शुरू करा दी गई है। उन्होंने कहा कि बारिश बंद होने के दो से तीन घंटे में सड़कों से पानी हट जाएगा।

चीफ इंजीनियर ने कहा कि निगम पहले से ही सीवर और नालों की सफाई का काम कर रहा है। मगर अब जहां से अधिक शिकायतें आ रही हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

गांधी कॉलोनी निवासी विनय कपूर ने कहा कि लगता है कि मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद गांधी कॉलोनी-आईटीआई रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या को दूर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से नगर निगम को इसकी शिकायत की जा रही थी। मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा था।

मंगलवार को सड़क पर सीवर का पानी नहीं दिखा। लोगों ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों ने सीवर की समस्या को दूर कर दिया है। वहीं सेक्टर-15, सेक्टर-14, सेक्टर-15ए सहित अन्य सेक्टरो में सीवर जाम की शिकायत आ रही है। नगर निगम द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें