फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल बोले-नेशनल हेराल्ड पर संसद ठप करना सही नहीं

Mon, 21 Dec 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने रविवार को कांग्रेस पर बेवजह संसद ठप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई नाराजगी है तो संसद में बहस होेनी चाहिए।
विज्ञापन


संसद ठप करने पर जनता को कांग्रेसी क्या जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादातर कांग्रेस सांसद भी नहीं चाहते कि संसद ठप हो, लेकिन हाईकमान के सामने मजबूर हैं। रामगोपाल एक समाचार पत्र का विमोचन करने के बाद विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में जो कुछ हो रहा है, वह कोर्ट का आदेश है। कोर्ट के आदेश को संसद में इश्यू बनाना ठीक नहीं। मानसून सत्र भी ऐसे ही ठप हुआ, कई महत्वपूर्ण बिल अटके पड़े हैं।
विज्ञापन


निर्भया गैंगरेप मामले में आरोपी के छूटने पर उन्होंने कहा कि ऐसे शातिर आरोपियों का छूटना कानून की कमजोरी है। देश को और सख्त कानून की जरूरत है।

एक समाचार पत्र का संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि सात दिन पहले बनी सड़क कैसे टूट गई, जीडीए को इसका जवाब देना होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पुत्र वीरेंद्र रावत, मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह चौहान, सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष संजय यादव, एमएलए धर्मेश तोमर, एमएलसी जितेंद्र यादव, मनोज शर्मा, महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी, महानगर अध्यक्ष रितु खन्ना, रविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में रामगोपाल यादव के पैर छूने और माल्यार्पण करने वालों की भीड़ लग गई। सपा नेताओं को एक-एक करके स्वागत करने के लिए बुलाया गया, लेकिन एक ग्रुप के वरिष्ठ नेताओं को मंच से दूर रखा गया।
विज्ञापन


इससे नाराज सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी आनंद चौधरी, इंद्रजीत सिंह टीटू, पुष्पा शर्मा आदि कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें