फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की कलाई पर राखी बांधेंगी नोएडा की खुशी

Sun, 26 Aug 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पीएम को राखी बांधेंगी खुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-40 में रहने वाली दसवीं की छात्रा खुशी गोस्वामी को रक्षाबंधन का तोहफा मिल गया है। खुशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 26 अगस्त को विकास भवन में राखी बांधने का न्योता मिला है। यह मौका मिलने से खुशी और उनके परिवार में उत्साह का माहौल है। 
विज्ञापन


हाल ही में खुशी की प्रधानमंत्री से दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुलाकात हुई थी। खुशी ने मोदी के सामने प्रकृति वंदना नाम से एक प्रस्तुति दी थी। जिसकी प्रधानमंत्री ने तारीफ की थी। 

खुशी शास्त्रीय संगीत सीख रहीं हैं और नेहा वत्स से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। वह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, एचआरडी मंत्री प्रकाश जावेड़कर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उमा भारती के सामने भी संगीत से जुड़ी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। 
विज्ञापन


खुशी ने 2018 में विश्व योग दिवस का शीर्षक गीत भी गाया था। साथ ही वह विकास खन्ना की मूवी ‘द लास्ट कलर’ और ‘एनसीईआरटी के जिंगल’ भी गा चुकी हैं। खुशी ने रियाल्टी शो सारेगामापा में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें