फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट: किसानों को विकसित सेक्टर में मिलेंगे प्लॉट

Sun, 26 Aug 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट बनाने के दौरान जेवर के विस्थापितों को मकान बनाने के लिए विकसित सेक्टरों में प्लॉट दिए जाएंगे। शनिवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार और मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि प्लॉट का आकार उनके मकान के क्षेत्रफल का 50 फीसदी होगा। 
विज्ञापन


किसानों के साथ 23 अगस्त की बैठक में उनकी मांगों को देखकर यह पेशकश की गई है। डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि प्रत्येक भूस्वामी को उनकी भूमि के एवज में 2300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिलेगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि विस्थापित होने वाले ग्रामीणों को 5.85 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट (समान शिफ्ट करने के लिए) के लिए 85 हजार रुपये अलग से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कम से कम 40 मीटर क्षेत्रफल का प्लॉट दिया जाएगा। 
विज्ञापन


प्लॉट किसी ऐसे सेक्टर में दिया जाएगा, जहां बसावट होगी। डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि अब तक लगभग 25 फीसदी किसानों ने भूमि देने के लिए सहमति दे दी है। उन किसानों ने अपने आधार कार्ड, खतौनी आदि भी दिए हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें