आम आदमी पार्टी की विधायक व पूर्व दिल्ली सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रह चुकीं राखी बिड़लान ने पब्लिक नोटिस जारी करके सबको चौंका दिया है।
राखी ने बुधवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी करके अपने भाईयों विक्रम और विरेंदर से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।
विक्रम जिन्होंने राखी के चुनावी कैंपेन का संचालन किया था, उनका कुछ समय पहले ही पत्नी को प्रताड़ना मामले में नाम आया था। इसमें राखी की भाभी ने उन्हें भी दोषी ठहराया था।