नई दिल्ली।
समाजसेवी और गोसेवा कार्यों से जुड़े राकेश बिंदल को विश्व के प्रमुख गोसेवा संस्थानों में से एक श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा न्यास का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। उनका कार्यग्रहण 11 मार्च को आयोजित समारोह में होगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उपस्थित रहेंगे।
संस्थान में नवीन गोआवास के उद्घाटन के अवसर पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विश्व के पहले गोपाल कॉरिडोर के कार्यारंभ की भी घोषणा की जाएगी। संस्था के सीईओ आलोक सिंघल ने बताया कि राकेश बिंदल लंबे समय से सामाजिक सेवा और गोसेवा से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर समाजसेवी सत्यभूषण जैन ने भी राकेश बिंदल को बधाई देते हुए कहा कि गोसेवा मानव सेवा से भी बढ़कर मानी जाती है और बिंदल इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उनके समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए संतों और गोभक्तों की सहमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। संस्थान का उद्देश्य निराश्रित, बीमार, घायल और परित्यक्त गोवंश को संरक्षण और उपचार उपलब्ध कराना है। वर्तमान में इस गोशाला में करीब 1.60 लाख गायों की सेवा की जा रही है।