फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर गंभीर आरोप: बोलीं- पंजाब में हुए छह पेपर लीक, सीजेपी को बताया आप की 'बी टीम'

Tue, 28 Jul 2026 03:12 PM IST
Rahul Kumar Tiwari पीटीआई, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में पेपर लीक मामलों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने छह बड़े पेपर लीक, सीजेपी को आप की 'बी टीम' और छात्रों पर लाठीचार्ज जैसे गंभीर आरोप लगाए। जानिए उन्होंने और क्या-क्या कहा।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल ने किया केजरीवाल पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में पेपर लीक मामलों को लेकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में पंजाब में छह बड़े पेपर लीक हुए, लेकिन केजरीवाल इस मुद्दे पर चुप हैं।
विज्ञापन


संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मालीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में पंजाब में छह बड़े पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई परीक्षाओं में नकल के भी आरोप लगे हैं। मालीवाल के अनुसार, 19 जुलाई को हुई फार्मेसी परीक्षा में भी बड़े पैमाने पर नकल हुई थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पेपर लीक के आरोपों से इनकार किया है।

मालीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को आम आदमी पार्टी की 'बी टीम' बताते हुए आरोप लगाया कि इस पार्टी का गठन केजरीवाल के सहयोगियों ने उनके पैसे से किया है। उन्होंने कहा, सीजेपी आम आदमी पार्टी की बी टीम है। इसे केजरीवाल के सहयोगियों ने बनाया है और इसके लिए उन्हीं का पैसा लगा है। सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी ने सीजेपी के लिए बड़े स्तर पर पेड पीआर अभियान भी चलाया। लेकिन जब जवाबदेही की बात आती है तो न सीजेपी बोलती है और न ही अरविंद केजरीवाल।'
विज्ञापन

मालीवाल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल पंजाब में पेपर लीक के मुद्दे पर कभी कुछ नहीं बोलते और इससे बचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल रोज लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील करते हैं, लेकिन पंजाब में पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज कराया जाता है।

मालीवाल ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल खुद को पंजाब का 'सुपर मुख्यमंत्री' बना चुके हैं, लेकिन इस पूरे मामले पर उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है।' पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, 'पंजाब के मुख्यमंत्री पूरे दिन नशे में रहते हैं और बेबुनियाद व असंगत बयान देते हैं।' उन्होंने मांग की कि पंजाब के शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल, अब बहुत हो चुका।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें