फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आम आदमी पार्टी की बड़ी घोषणा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह बने संसदीय दल के अध्यक्ष

Fri, 05 Jul 2024 04:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद व आप नेता संजय सिंह को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने संजय सिंह को राज्यसभा में आप संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद व आप नेता संजय सिंह को संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में  बंद होने के बाद संजय सिंह पर पार्टी की जिम्मेदारी है। पार्टी के मुद्दों को लेकर संजय सिंह मुखर रहते हैं।  संसदीय दल के अध्यक्ष की प्राथमिक जिम्मेदारियों में से एक सांसदों की टीम का नेतृत्व और प्रबंधन करना होता है, जिसमें पार्टी नेतृत्व और विधायकों के बीच संचार को सुविधाजनक बनाना होता है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

संजय सिंह पहली बार 2018 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे और इस साल फिर से चुने गए। 2012 में आम आदमी पार्टी का गठन होने के तुरंत बाद संजय सिंह पार्टी में शामिल हुए थे और जल्दी ही पार्टी में बड़े पद पहुंच गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें