फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह पर झूठे वादे करने का आरोप

Sun, 02 Mar 2014 08:31 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल चौधरी ने शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि राजनाथ सिंह ने झूठे वादे करके गाजियाबाद के लोगों से वोट लिए और सांसद बन गए। लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाए।

सत्यपाल चौधरी का आरोप है कि राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान एयरपोर्ट और आधुनिक औद्योगिक हब बनवाने सहित कई लोकलुभावन वादे किए थे।

उन्होंने अपनी सांसद निधि के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के चलते अन्य फंड से भी गाजियाबाद को विकसित करने का वादा किया था, जो वे पूरा नहीं कर सके। आरोप है कि वे अपनी सांसद निधि का भी पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय ने कहा कि सत्यपाल ओछी राजनीति कर रहे हैं। सांसद अपनी निधि का ही पैसा क्षेत्र में खर्च कर सकता है। राजनाथ सिंह ने अपनी निधि के साथ ही अन्य सांसदों का पैसा भी शहर में लगवाया है।
विज्ञापन


उन्होंने अभी हाल में केंद्रीय बोर्ड से 34 करोड़ रुपये पास करवाए हैं। सांसद ने अपने क्षेत्र में ढाई गुना अधिक पैसा खर्च किया है। इसे प्रमाण के साथ साबित कर सकता हूं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें