फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः राजनगर में बनेगा फुटकर बाजार

Sun, 03 Aug 2014 02:52 PM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले हजारों रेजीडेंट्स के लिए खुशखबरी है। जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन में फुटकर बाजार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीडीए वीसी ने अधिकारियों को फुटकर बाजार के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इसी माह बाजार का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। ऐसा होने के बाद रेजीडेंट्स को रोजमर्रा की घरेलू जरूरतों का सामान लेने के लिए कई किलोमीटर दूर तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

बीते कई वर्षों से बिल्डरों की गलती का खामियाजा राजनगर एक्सटेंशन के हजारों रेजीडेंट्स झेल रहे थे। बिना मास्टर प्लान और सामुदायिक सुविधाओं के बिल्डरों ने राजनगर एक्सटेंशन में बने फ्लैट्स में पजेशन दे दिए।
विज्ञापन


वर्तमान में यहां के रेजीडेंट्स को दैनिक जरूरतों का सामान लेने के लिए दो से तीन किलोमीटर का सफर तय कर राजनगर या संजय नगर की मार्केट आना पड़ता है।

कई दुकानदारों ने सड़क किनारे फल-सब्जी आदि के ठेले या दुकानें लगा ली हैं। इनके कारण एक्सटेंशन की मुख्य रोड पर अतिक्रमण और जाम की समस्या होने लगी है। इसी के मद्देनजर जीडीए ने यह प्लान बनाया है।

जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि फुटकर बाजार के लिए जमीन चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही बाजार का निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण नीलामी केजरिए इन दुकानों की बिक्री करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें