फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजीव तोमर बने रालोद के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अधिवक्ता राजीव तोमर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा शुक्रवार को महादेव रोड स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने की। घोषणा के बाद समारोह में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौ. चरण सिंह के विचारों और सिद्धांतों को आधार बनाकर दिल्ली में संगठन को मजबूत किया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व को और सशक्त बनाया जाएगा। वहीं, राजीव तोमर ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सहरावत, प्रदेश प्रभारी सोनिका आनंद, प्रदेश महासचिव मनमोहन सिंह, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोहन त्यागी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें