फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर-पार की लड़ाई करने आया था: तड़ीपार रह चुका है CM रेखा पर हमला करने वाला राजेश, युवक पर किया था तलवार से हमला

Sat, 23 Aug 2025 09:46 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुत्तों को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पता चलने पर राजेश ने पुलिस हिरासत में खुशी जाहिर की है। उसका कहना है कि यह उसकी मेहनत का नतीजा है कि कोर्ट को इस तरह का आदेश देना पड़ा है। 
विज्ञापन
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और हमले का आरोपी राजेश खिमजी। - फोटो : पीटीआई/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला करने का आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया खूंखार अपराधी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2017 में आरोपी ने मामूली झगड़े के दौरान एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसने पास में मौजूद कपड़े धोने वाली थपकी से उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया था। राजेश को 2021 में तड़ीपार कर दिया गया था। उसके खिलाफ राजकोर्ट के भक्ति नगर थाने में मारपीट, हमला करने और शराब तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

सुना रहा है पुलिस को नई नई कहानी
शुरुआत में पकड़े जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसका रिश्तेदार दिल्ली की जेल में बंद है। उसकी पैरवी के लिए वह मुख्यमंत्री के पास आया था लेकिन छानबीन में उसकी कहानी झूठी निकली। पुलिस रिमांड के दौरान उसने काल भैरव के सपने की बात बताकर कुत्ते के आदेश पर दिल्ली आने का खुलासा किया। अब लगातार वह पुलिस को नई-नई कहानियां सुना रहा है।

मेरी मेहनत का नतीजा है कोर्ट का फैसला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुत्तों को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पता चलने पर राजेश ने पुलिस हिरासत में खुशी जाहिर की है। उसका कहना है कि यह उसकी मेहनत का नतीजा है कि कोर्ट को इस तरह का आदेश देना पड़ा है। राजेश का दावा है कि वह राजकोर्ट में 150 से 200 कुत्तों की देखभाल करता है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने अपने परिवार को फंसाने के लिए खुद को जख्मी कर लिया था। बाद में पुलिस को झूठी कॉल कर दी थी। उसके सिर में नौ टांके लगे थे। भक्ति नगर पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की थी तो हकीकत का पता चल गया था। मामले की जांच के लिए लगातार पुलिस राजकोट पुलिस के संपर्क में है।
विज्ञापन

तहसीन 15 साल पुराना दोस्त है
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट पहुंची थी। वहां पुलिस ने राजेश दोस्त तहसीन, जिग्नेश और चिराग समेत के पांच लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपी तहसीन उर्फ बापू को लेकर दिल्ली आ गई। तहसीन राजेश का 15 साल पुराना दोस्त है। तहसीन ने ही जी-पे से राजेश को दिल्ली में 2000 रुपये भेजे थे। इसके अलावा वह पहले भी उसे पैसे भेजता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें