पिछली बार केजरीवाल की सरकार में समाज कल्याण मंत्री का पद संभालने वाले राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को एक बार फिर मंत्री व गोपनीयता की शपथ ली। राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने 56108 वोटों से यह जीत दर्ज की है। राजेंद्र पाल गौतम को 88392 वोट मिले। वहीं लोकजनशक्ति के उम्मीदवार संत लाल को 32284 वोट, और कांग्रेस के वीर सिंह धिंगान को 7661 मत मिले हैं। जबकि भाजपा के
पिछली सरकार में उन्होंने समाज कल्याण मंत्री रहते गरीब बच्चों की कोचिंग के लिए जय भीम योजना लागू की। साथ ही सफाई कर्मियों को स्वावलंबी बनाने के लिए मदद की। अब उनके विभाग से उम्मीदें हैं कि सफाई कर्मियों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस करना। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है।
नाम : राजेंद्र पाल गौतम
शिक्षा : एलएलबी
कहां से जीते : सीमापुरी
किसे हराया : एलजेपी प्रत्याशी संतपाल
कितने वोट से हराया : 56108
खास : पिछली सरकार में समाज कल्याण मंत्री
-विभाग की उपलब्धियां :
. प्रोफेशनल कोर्स के लिए गरीब बच्चों को कोचिंग की सुविधा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जय भीम योजना
. सफाई कर्मियों को स्वावलंबी बनाने के लिए आर्थिक मदद
-विभाग से उम्मीदें :
. मुख्यमंत्री जय भीम योजना का विस्तार
. सफाई कर्मियों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस करना