फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajendra Nagar by-election: जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रहे केजरीवाल, रोड शो से बदली फिजां

Mon, 27 Jun 2022 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

चुनाव प्रचार में रोड शो के दौरान उनकी ओर से चिरपरिचित अंदाज में किए गए वादों और बातों पर विश्वास करके राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने आप को लगातार तीसरी बार जीत दिला ली, जबकि उनके रोड शो से पहले उपचुनाव में आप की हालत काफी खराब मानी जा रही थी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल हुए। चुनाव प्रचार में रोड शो के दौरान उनकी ओर से चिरपरिचित अंदाज में किए गए वादों और बातों पर विश्वास करके राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने आप को लगातार तीसरी बार जीत दिला ली, जबकि उनके रोड शो से पहले उपचुनाव में आप की हालत काफी खराब मानी जा रही थी।

विज्ञापन


उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही भाजपा ने आप पर चौतरफा हमला करके प्रचार में बढ़त बना ली थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने लगातार तीन दिन तक रोड शो करके भाजपा को पछाड़ने में कोर-कसर नहीं छोड़ी थी और भाजपा नेताओं के पास उनकी काट नहीं मिली। भाजपा ने उपचुनाव को बाहरी और स्थानीय उम्मीदवार के बीच रखा, लेकिन केजरीवाल ने जनता के सभी काम कराने की गारंटी लेने का वादा करके उपचुनाव को अपने और भाजपा के बीच कर दिया।



सीएम का खास अंदाज लोगों को भाया : केजरीवाल ने भाजपा शासित नगर निगम के कामकाज की चर्चा करने के बजाय दिल्ली सरकार पर आरोप लगा रहे भाजपाइयों की पोल खोलने का काम किया। उन्होंने अपने खास अंदाज में जनता से प्यार, विश्वास और समर्थन मांगते हुए भाजपा के चक्कर में नहीं आने की अपील की। उन्होंने भाजपाइयों को लड़ाई-झगड़े वाली पार्टी करार दिया। वहीं, स्वयं को काम करने वाला बताते हुए कहा कि सरकार हमारी है तो काम भी हम करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा ने पेयजल संकट को बनाया था मुद्दा
शुरू में भाजपाइयों ने इलाके की पेयजल संकट की समस्या का सहारा लेते हुए इसके लिए इलाके के पूर्व विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे राघव चड्ढा के साथ-साथ आप की दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराना शुरू किया था। वह काफी हद तक भी कामयाब भी हो गए थे, लेकिन रोड शो में अरविंद केजरीवाल ने इलाके में पेयजल संकट की बात स्वीकार करते हुए कहा कि हमने दिल्ली में स्कूल ठीक किए, बिजली फ्री कर दी और महिलाओं का बसों में फ्री सफर कर दिया है। इनके अलावा भी कई खास काम किए। राजेंद्र नगर इलाके की पानी की समस्या को भी ठीक कर देंगे। इस दिशा में वह काम कर रहे हैं। जनता ने उनकी इस बात पर विश्वास करते हुए आप की झोली वोटों से भर दी।

तीन दिन किया रोड शो
केजरीवाल का एक दिन ही रोड शो कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन जब प्रचार में पिछड़ने के बारे में पता चला तो मुख्यमंत्री ने स्वयं चुनाव की कमाल संभालने के साथ तीन दिन रोड शो करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि जनता उन पर विश्वास करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें