गांव इस्लामपुर में रविवार को शेर सिंह और सूरत सिंह की स्मृति में कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया।
इसमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लगभग छह सौ पहलवानों ने हिस्सा लिया। एक लाख की इनामी कुश्ती का खिताब दिल्ली के पहलवान राजीव तोमर ने जीता। उसने छोटा सोनू को पराजित किया।
दंगल का आयोजन राजकीय विद्यालय इस्लामपुर में आयोजित किया गया। बड़े-बड़े पहलवानों के अलावा छोटे-छोटे पहलवान ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पहलवानों ने पांच सौ से एक हजार रुपये की कुश्ती में खूब जोर आजमाइश दिखाई।
51 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। यह मुकाबला सोमवीर और वरुण के बीच हुआ। 31 हजार के कई मुकाबले हुए।
एक लाख की कुश्ती जीतने वाले दिल्ली के हनुमान अखाड़ा के पहलवान राजीव तोमर को लोगों ने कंधे पर उठाकर उसका स्वागत किया। दंगल का आयोजन कर रहे जयपाल पहलवान ने बताया कि इस दंगल का मकसद पहलवानों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए प्लेटफार्म देना है।
उन्होंने कहा कि कुश्ती हरियाणा की शान है। सबसे अधिक मेडल भारत को कुश्ती में ही मिले हैं।