फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खराब श्रेणी में पहुंची राजधानी की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में हवा की गति कम होने और दिशा बदलने से प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 दर्ज किया गया। वहीं राजधानी के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने के आसार हैं।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को औसतन 6 से 12 किमी प्रति घंटे की गति से हवा उत्तर से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। वहीं, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति 8 से 10 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है। शुक्रवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती हैं। हवा की गति 6 से 8 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। शनिवार को हवा उत्तर से उत्तर-पूर्व दिशा से चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 18 से 24 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 291 रहा, यह खराब श्रेणी है। वहीं गुरुग्राम में एक्यूआई 256, फरीदाबाद में 233, नोएडा में 176 और गाजियाबाद में 158 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें