फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन मेंडेंगू के दो और मरीज मिले

Tue, 04 Aug 2015 01:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर के फार्च्यून सोसायटी के ही दो और लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। यह दोनों मरीज भी यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं। इनके सैंपल रविवार को जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन


लाल पैथलैब की जांच में इन दोनों मरीजों में भी एनएस-1 की पुष्टि हुई है। इसमें एक महिला और एक पुरुष हैं। यह दोनों भी राजनगर एक्सटेंशन के फार्च्यून सोसायटी के ही रहने वाले हैं।

इसमें एक 30 वर्षीय महिला प्रियंका हैं, जो हाउसवाइफ हैं और दूसरे 38 वर्षीय घनश्याम हैं जो एक व्यापारी हैं। डा. अशुल वार्ष्णेय ने बताया कि इंदु यादव के सैंपल की यशोदा अस्पताल के लैब में भी जांच कराई वह भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों व्यक्तियों को मिलाकर डेंगू के तीन मरीज चिन्हित हुए हैं।
विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन की फार्च्यून सोसायटी में लगेगी टीम
डेंगू के लगातार आ रहे मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को पूरी टीम राजनगर के फार्च्यून सोसायटी में भेजेगा। एक मरीज के चिन्हित होने के बाद सोमवार को शाम को सोसायटी में फॉगिंग कराई गई है। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को सोसाइटी में डेंगू ब्रीडिंग का सर्वे कराया जाएगा।

डेवलपिंग कॉलोनियों में आ रही है दिक्कतों को देखते हुए जीडीए को पत्र लिखा जाएगा कि वह बिल्डर्स को डेंगू से सावधानी रखने के निर्देश दें और बचाव के जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने बताया कि सोसायटी में जब मेंटेनेंस लिया जाता है तो यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि कहीं जलजमाव न होने दिया जाए।

आने लगे मरीज, अस्पतालों में नहीं बना डेंगू वार्ड
शहर में डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया है। प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के मरीज आने लगे हैं लेकिन अभी तक सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड नहीं बनाया गया है। ना ही अभी तक डेंगू के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को डेंगू की पहली मरीज इंदु यादव यशोदा में चिन्हित हुई उसके बाद दो और मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि बार्डर एरिया में डेंगू की ब्रीडिंग के लिए सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।

इसके साथ ही लार्विसाइड का भी छिड़काव किया जा रहा है। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अभी तक कोई भी ऐसा पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें