फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहले ये बताओ जीतने के बाद 10 रुपये में खाना दोगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
राज बब्बर दिल्ली में 10 रुपये में खाना मिलने वाले अपने बयान पर एक बार फिर घिर गए हैं। इस बार उन्हें घेरने वाला कोई राजनीतिक पार्टी या नेता नहीं है, बल्कि इस बार उनका पाला सीधे जनता से पड़ गया है।
विज्ञापन


दरअसल माजरा ये है कि राज बब्बर ने अपने प्रचार के लिए एक वीडियो जारी किया। लेकिन बात उल्टी पड़ गई। लोग उनकी अपील को सुनने की बजाय उनसे सवाल पूछने लगे।

ज्यादातर लोग उनसे यही पूछ रहे हैं कि क्या वह जीतने के बाद क्या वह 10 रुपये में भर पेट भोजन उपलब्ध कराएंगे। दरअसल उन्होंने एक बार दिल्ली में 10 रुपये में भर पेट खाना मिलने का बयान दिया था।

फेसबुक पर राज बब्बर ने ही डाली वीडियो

असल में राज बब्बर ने गाजियाबाद के लिए एक अलग से घोषणापत्र बनाया है। इसमें उन्होंने अपनी योजनाओं का जिक्र किया है और बताया ‌है कि जीतने के बाद क्षेत्र में किस तरह का काम करेंगे।

उन्होंने पोस्ट के स्टेटस में लिखा है कि 'गाजियाबाद के सम्मानीय लोगों से मेरा अनुरोध है कि आप इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हमसब मिलकर गाजियाबाद को एक बेहतर शहर बना सकें।'

इसके बाद लोग इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर तो कर रहे हैं लेकिन उनके पक्ष में नहीं। लोग वीडियो शेयर करते वक्त कह रहे हैं कि 'ये सब तो ठीक है, पहले ये बताओ जीतने के बाद 10 रुपये में खाना दोगे'।
विज्ञापन

ये है वो वीडियो

(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/all.js#xfbml=1"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs); }(document, 'script', 'facebook-jssdk'));
Post by Raj Babbar.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें