थाने में कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की धारा 188 के तहत में एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट एसआई सुभाष चंद ने लिखाई है।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को उन्हें मसूरी क्षेत्र में रोड शो करने की अनुमति शाम पांच बजे तक दी गई थी, लेकिन वे साढ़े सात बजे तक नाहल गांव में रोड शो कर रहे थे। इससे पहले पिलखुवा थाने में राज बब्बर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया था।
राज बब्बर के अलावा बीजेपी प्रत्याशी वीके सिंह, बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय और आप प्रत्याशी शाजिया इल्मी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
निर्दलीय प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज के आदेश
लोकसभा चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू कुमार त्यागी के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामला तय समय में खर्च का विवरण न दिए जाने का है।
मुख्य कोषाधिकारी विश्वजीत राय ने इसकी पुष्टि की है। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि रिंकू कुमार त्यागी ने अपना खर्च का विवरण पूर्व निर्धारित समय के अनुसार नहीं कराया था।
इस पर उसे नोटिस जारी किया गया था। नोटिस पर भी प्रत्याशी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं।